रेटिनॉल लगाने के पहले उसके बारे में जान लें ये फैक्ट्स

रेटिनॉल लगाने के पहले उसके बारे में जान लें ये फैक्ट्स

स्किन केयर को लेकर अलग-अलग तरह की चीज़ें सुनने को मिलती हैं और हर 10 साल में कोई ऐसा प्रोडक्ट मार्केट में आता है जिसे सभी इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ अब रेटिनॉल के साथ हो रहा है। हर किसी को रेटिनॉल ही चाहिए और कॉस्मेटिक कंपनियां अब तरह-चरह के रेटिनॉल प्रोडक्ट्स बनाने की कोशिश कर रही हैं। एंटी-एजिंग के लिए इसे बहुत अच्छा माना जा रहा है। हर कोई इसे इस्तेमाल करना चाहता है और इसका चर्चा भी बहुत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये होता क्या है और इससे जुड़े फैक्ट्स क्या हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जूशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की है। डॉक्टर जूशिया Sarinskin की फाउंडर हैं और इंस्टाग्राम पर इसी तरह के फैक्ट्स शेयर करने के लिए फेमस हैं। डॉक्टर जूशिया ने एक पोस्ट में ये बताया है कि रेटिनॉल से जुड़ी वो जरूरी बातें क्या हैं जिन्हें लोगों को जान लेना चाहिए। पर पहले जान लेते हैं कि स्किन केयर इंडस्ट्री में इतनी चर्चा करने वाला रेटिनॉल आखिर है क्या?

क्या होता है रेटिनॉल?

रेटिनॉल असल में विटामिन ए1 का ही दूसरा नाम है। ये फैट में घुलने वाला विटामिन है जो फूड और डाइटरी सप्लीमेंट्स में भी पाया जाता है। सप्लीमेंट के तौर पर ये विटामिन-ए की कमी को पूरा करने की कोशिश करता है और स्किन केयर की बात करें तो ये बहुत ज्यादा असर करता है फाइन लाइन्स, रिंकल्स और स्किन की अन्य समस्याओं पर तभी इसे एंटी-एजिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

retinol and skin care issues

पर जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं इसे भी बहुत ज्यादा गलत समझा जाता है और ऐसा मान लिया गया है कि ये जादू है जो तुरंत असर कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें- स्किन केयर में रेटिनोल का इस्तेमाल करने से पहले जान लें इससे जुड़े पांच मिथ्स

रेटिनॉल के बारे में जरूर जान लें ये बातें-

रेटिनॉल काफी असरदार चीज़ है जिसे हमेशा इस्तेमाल किया जा सकता है और लगभग हर स्किन टाइप को ये सूट करता है। पर कई लोगों का ये मानना भी है कि ये स्किन में इरिटेशन पैदा कर देता है। डॉक्टर जूशिया के मुताबिक ये बातें आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए-

 

1. रेटिनॉल पहले स्किन की समस्या को खराब करेगा-

कई लोग इसका इस्तेमाल इसलिए भी छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे इस्तेमाल करने से उनकी समस्या और बढ़ गई है। पर दरअसल, ये रेटिनॉल का नियम है कि इससे पहले समस्या बढ़ेगी और फिर कम होगी। शुरुआत में इससे कई लोग परेशान हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि रेटिनॉल उनकी स्किन को इरिटेट कर रहा है।

retinol usage and facts

2. इसे पूरे चेहरे पर लगाया जा सकता है-

दूसरा फैक्ट जो रेटिनॉल के बारे में आपको जान लेना चाहिए वो ये है कि इसे पूरे चेहरे पर लगाया जा सकता है। जी हां, कई लोग सिर्फ एक्ने स्कार और रिंकल्स पर ही इसे लगाते हैं। पर ये पूरे चेहरे पर लगाया जा सकता है और ये असर सही करता है।

3. इसे असर दिखाने में 3 महीने लग सकते हैं-

रेटिनॉल असरदार है ये सही है, लेकिन ये जादू नहीं है। इसे असर दिखाने में 3 महीने तक लग सकते हैं। इसे तुरंत असर करने वाला न समझें। इसे असर दिखाने के लिए थोड़ा समय दें।

इसे जरूर पढ़ें- Retinol से मिलती है ग्लोइंग स्किन और यंग लुक, जानिए इसके फायदे

4. इसकी जरूरत सभी को होती है-

रेटिनॉल उर्फ विटामिन-ए सभी के लिए जरूरी होता है। अगर आप एंटी-एजिंग स्किन केयर करना चाहते हैं तो रेटिनॉल ही आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

हालांकि, आपकी स्किन कंडीशन क्या है उसके हिसाब से ही ये सोचें कि आपको किस तरह का रेटिनॉल फॉर्म इस्तेमाल करना है। इसे जानने के लिए डॉक्टर की मदद लें। अपनी स्किन का पूरा चेकअप करवा कर ही प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Read Full article on : https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/retinol-facts-you-dont-know-article-197802

What are you looking for?